PFMS Salary Slip on Demand at pfms.nic.in Login

PFMS (Public Financial Management System) कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करता है, जैसे कर्मचारी के वेतन स्लिप का एक्सेस, अन्य भुगतानों को देखने की क्षमता, कर्मचारी के वेतन से कटे गए एडवांस की ट्रैकिंग और आयकर गणनाओं को करने की क्षमता। इस सिस्टम में विभिन्न प्रकार के एप्लिकेशनों को भी डाउनलोड किया जा सकता है, जिनके द्वारा कर्मचारी अनेक सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको pfms.nic.in पोर्टल से PFMS Salary Slip को लॉगिन और डाउनलोड करने की प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन देंगे। कर्मचारी सूचना प्रणाली के माध्यम से वेतन स्लिप को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिसके लिए कर्मचारी को लॉगिन करना होता है।

PFMS सैलरी स्लिप लॉगिन प्रक्रिया

PFMS ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप को देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। इसके लिए आपको एक पंजीकृत यूजर्स होना आवश्यक होता है। यदि आप पहली बार आधिकारिक वेबसाइट को खोल रहे हैं तो आपको यहां एक खाता बनाना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया से आप पंजीकरण कर सकते हैं:

कर्मचारी पंजीकरण के लिए आवशयक बातें

  • पंजीकरण फॉर्म में पूछी गए सभी जानकारियों को दर्ज करना आवश्यक है।
  • PFMS फॉर्म में मांगी गई जानकारी को कैपिटल लेटर में दर्ज करें।
  • पंजीकरण करने के लिए .nic.in या .gov.in आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
  • निबंधन प्रपत्र की मंजूरी के बाद 24 घंटे के भीतर एक नई उपयोगकर्ता आईडी बनाई जाएगी।
  • कृपया अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सही से जाँच करें।

PFMS कर्मचारी पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप PFMS की आधिकारिक वेबसाइट pfms.nic.in को ओपन करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन हो जायेगा। PFMS Salary Slip on Demand at pfms.nic.in Login
  • फॉर्म में आपको “न्यू यूज़र रजिस्ट्रेशन फॉर्म” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा. उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा लें।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करें।
  • उसके बाद इस फार्म को एमएचए/ऑफिस आईडी कार्ड की प्रमाणित प्रति के साथ PFMS कार्यालय में जमा करें।
  • मंजूरी के बाद आपको एक एक्टिवेट ईमेल मिलेगा। कृपया अपने ईमेल की जांच करें और ईमेल में दिए गए लिंक के साथ अपने खाते को सक्रिय करें।

वेतन पर्ची डाउनलोड प्रक्रिया

एक बार जब आपने आधिकारिक पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर के अपनी वेतन पर्ची को देखने और डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको PFMS की आधिकारिक वेबसाइट pfms.nic.in को ओपन करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा उसे क्लिक कर दीजिये।
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • लॉगिन फॉर्म में यूजर नाम, पासवर्ड दर्ज करें और “लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।पीएफएमएस वेतन पर्ची ऑन डिमांड pfms.nic.in पर लॉगिन करें
  • अगले पेज पर कर्मचारी जानकारी सिस्टम की ओर बढ़ें और “जीओ टू ईआईएस” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपने कर्मचारी डैशबोर्ड पर जाना है, जहाँ आप कई कार्य कर सकते हैं। अब मेनू में भुगतान संबंधित विकल्प के तहत “पे स्लिप देखें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज आएगा जहाँ आपको वित्तीय वर्ष और महीना चुनना होगा। एवं “पे स्लिप देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • चयनित महीने और वित्तीय वर्ष के लिए आपके वेतन का विवरण आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
  • आप इस पोर्टल पर कर गणना भी कर सकते हैं और देख सकते हैं कि विभिन्न योजनाओं में निवेश कर के आप कितने पैसे बचा सकते हैं।

PFMS Salary Slip के लाभ

  1. PFMS के माध्यम से वेतन पर्ची डिजिटल रूप से मिलती है, जिससे कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में समय की बचत होती है।
  2. कर्मचारी कहीं से भी अपनी वेतन पर्ची को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं, जिससे उन्हें ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  3. यह प्रणाली पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करती है, जिससे कर्मचारी अपने वेतन और कटौतियों को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
  4. वेतन पर्ची में विस्तृत विवरण होता है जो कर्मचारियों को उनके वित्तीय नियोजन में मदद करता है।
  5. वेतन पर्ची अक्सर लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज होती है।
  6. वेतन पर्ची आयकर गणना के लिए भी उपयोगी होती है, जिससे कर्मचारी अपने टैक्स दायित्व का सही आकलन कर सकते हैं।

PFMS सैलरी स्लिप प्रश्न एवं उत्तर

PFMS सैलरी स्लिप क्या है?

पीएफएमएस सैलरी स्लिप, जिसे Public Financial Management System की वेतन पर्ची के रूप में जाना जाता है, भारत सरकार के कर्मचारियों के लिए उनके मासिक वेतन और अन्य वित्तीय लेन-देन का विवरण प्रदान करती है।

PFMS Salary Slip में क्या जानकारी शामिल होती है?

PFMS Salary Slip में कर्मचारी का नाम, पद, विभाग, मूल वेतन, भत्ते, कटौतियां (जैसे आयकर, प्रोविडेंट फंड) और शुद्ध वेतन की जानकारी होती है।

पीएफएमएस सैलरी स्लिप कैसे प्राप्त की जा सकती है?

पीएफएमएस सैलरी स्लिप को पीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके प्राप्त किया जा सकता है। कर्मचारियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होता है।

पीएफएमएस सैलरी स्लिप का महत्व क्या है?

पीएफएमएस सैलरी स्लिप का महत्व इसमें दिए गए वित्तीय विवरणों में है, जो कर्मचारियों को उनके वेतन, भत्ते, और कटौतियों की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह वित्तीय योजना, लोन आवेदन और कर संबंधी निर्णयों में सहायक होता है।

क्या PFMS Salary Slip को डिजिटल रूप में प्राप्त किया जा सकता है?

हां, PFMS Salary Slip को पीएफएमएस की वेबसाइट से डिजिटल रूप में प्राप्त किया जा सकता है, जिसे कर्मचारी ऑनलाइन देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें:

Leave a Comment